विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित किये गये अधिकारी

बहराइच 30 नवम्बर। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना विशेष के अन्तर्गत वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन को जीवन सहायक उपकरणों का वितरण किये जाने के उद्देश्य से महाराज सिंह इण्टर कालेज, बहराइच में 03 दिसम्बर 2019 को शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी व एडिप योजना के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लाभार्थियों को सुगमतापूर्वक पण्डाल तक पहुॅचाये जाने की जिम्मेदारी सीडीपीओ चित्तौरा शिवचरण सैनी को सौंपी गयी है जिन्हें एनसीसी कैडेट्स का सहयोग प्राप्त होगा। पण्डाल में आने वाले लाभार्थियों को दायीं व बायीं पंक्तियों में बैठाने की जिम्मेदारी सहायक निदेशक मत्स्य व जिला उद्यान अधिकारी की होगी। इन अधिकारियों की सहायता के लिए सीडीपीओ सदर, बलहा, हुजूरपुर व जरवल की ड्यूटी लगायी गयी है।
मंच की सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की होगी इनके सहयोग के लिए सीडीपीओ रिसिया व विशेश्वरगंज को नामित किया गया है। कार्यक्रम में पधारने वाले जनप्रतिनिधियों व अन्य अति विशिष्टजन का स्वागत व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपी गयी है। इन्हें जिला कृषि अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक शिवपुर का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था एवं एम्बुलेन्स के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अजीत चन्द्रा व अग्निशमन व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सौंपी गयी है। मीडिया प्रभारी के रूप में जिला सूचना अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय, पानी टैंकर इत्यादि की व्यवस्था के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच व जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक उपकरण का वितरण किये जाने के उद्देश्य से लाभार्थियों को टोकन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी परियोजना अधिकारी डूडा को सौंपी गयी है। लाभार्थियों के लिए लंच पैकेट इत्यादि की व्यवस्था के लिए पूर्ति निरीक्षक तेजवापुर को उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम स्थल तक आने वाली बसों के लिए रूट चार्ट तैयार करना व पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए एआरटीओ वीरेन्द्र सिंह, वाहन प्रभारियों से समन्वय बनाकर वाहनों का समय से विकास खण्डों से प्रस्थान तथा कार्यक्रम स्थल तक पहुॅचाने की जिम्मेदारी समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, सीडीपीओ मिहींपुरवा, एबीएसए कैसरगंज व हुजूरपुर की होगी जबकि शहर की यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन कार्य की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गयी है।
Share To:

Post A Comment: