श्रीनगर । भारतीय हिमालयी राज्यों के केंद्रीय विवि हिमालय के परिप्रेक्ष्य में शोध और विकास कार्य के लिए एक मंच पर आ गए हैं। इसके लिए भारतीय हिमालयी राज्यों के केंद्रीय विवि संघ का गठन किया गया है।
यहां देश के विभिन्न विवि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डा. निशंक ने कहा कि वह हिमालय की अमूल्य संपदा और जैव विविधता के साथ-साथ हिमालय के पारंपरिक आयुर्वेद व जड़ी बूटियों के संरक्षण पर कार्य करें। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिमालय पर किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि हिमालय में स्थापित विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को हिमालय की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने इसमें पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।


Post A Comment: