देहरादून। देश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों व कंजर्वेशन रिजर्व में भी परवान चढ़ेगी। इन सभी संरक्षित क्षेत्रों में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करते हुए वहां सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के मद्देनजर कार्मिकों के साथ ही सैलानियों के लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है। जल्द ही संरक्षित क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। प्रस्तावित गाइडलाइन में कचरे के निस्तारण के लिए प्रभावी उपाय करने के साथ ही नियमों की अनदेखी पर जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है।

प्लास्टिक कचरे से उत्तराखंड के संरक्षित क्षेत्र भी अछूते नहीं हैं। प्रकृति और वन्यजीवन का दीदार करने पहुंचने वाले सैलानियों द्वारा छोड़े जाना वाला प्लास्टिक कचरा यहां भी यत्र-तत्र नजर आता है। ऐसे में संरक्षित क्षेत्रों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसे देखते हुए राज्य के सभी संरक्षित क्षेत्रों यानी राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और कंजर्वेशन रिजर्व में प्लास्टिक बैन करते हुए वहां प्रधानमंत्री की मुहिम को धरातल पर उतारने का निश्चय किया गया है।
Share To:

Post A Comment: