नई दिल्ली(जीएनआई)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज रात दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया।  मनमोहन सिंह को रात आठ बजकर 45 मिनट पर  एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

*मुलायम सिंह यादव दोबारा एडमिट*

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को दोबारा फिर से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Share To:

Post A Comment: