देहरादून I प्रदेश के राजकीय और अशासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत 65 हजार शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुसार चयन व पदोन्नत वेतनमान मिलेगा। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।
बता दें कि लंबे समय से राजकीय व अशासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक सातवें वेतनमान के अनुसार ग्रेड वेतन देने की मांग रहे थे। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सचिव शिक्षा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिए हैं।


Post A Comment: