सीडीओ व् डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल
चिकित्सकों की टीम पहुंची बीमार गोवंशों का कर रही इलाज
अयोध्या:- रुदौली ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारा पहाड़पुर स्थित गौशाला में शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक गोवंशों की मौत हो गई।तथा कई गोवंश गोशाला में अभी भी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहें हैं।जिनका उपचार कराया जा रहा है। मवेशियों की मौत की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।मामले की जानकारी मिलते ही सीडीओ व् डीसी मनरेगा ने गौशाला पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।गोवंशों की मौत अधिक बारिश होने से बीमारी की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम बीमार गोवंशों का उपचार कर रही है।
पारा पहाड़पुर गौशाला में लगभग 340 गोवंश कैद हैं।जिसमे से शुक्रवार को लगभग दर्जन भर से अधिक मवेशियों की मौत हो गई।तथा दर्जनों गोवंश जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।जिनका उपचार कराया जा रहा है। बताया गया की अधिकांश गोवंशों की मौत अधिक बारिश के कारण बीमारी की चपेट में आने व् चोट खाने के कारण हुई है।जबकि ग्रामीणों का आरोप है।कि गौशाला में चारे के अभाव में भूंख से आये दिन गोवंशों की मौत हो रही है।उनका कहना है।कि दो दिनों के अंदर दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है।लेकिन गौशाला के सेवादार मवेशियों की मौत पर पर्दा डाल देते हैं।प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह का कहना है।कि गौशाला के मवेशियों को समय-समय पर चारा और भूसा उपलब्ध कराया जाता है।डीसी मनरेगा नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया की डॉक्टरों की टीम गोवंशों का इलाज कर रही है।उन्होंने बताया कि कुछ मवेशी बारिश के दौरान भागने से गिरकर चोटिल होने तथा कुछ की बारिश के कारण ठंढ से मौत हुई है।
सीडीओ अभिषेक आनन्द ने बताया की जो गोवंश बीमार हैं।उनका उपचार कराया


Post A Comment: