सेवा में 
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश शासन
 लखनऊ 

संबंधित जनपद कासगंज उत्तर प्रदेश 
महोदय 

सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति एक महिला को जान से मारने के लिए तमंचे से फायर कर रहा है और छत पर से कुछ लोग उसकी वीडियो बना रहे हैं जबकि वह चाहते तो उस महिला की जान बचा सकते थे वीडियो बनाने के अतिरिक्त यदि वे ऊपर से ईन्ट पत्थर उस व्यक्ति के मारते जिसके हाथ में तमंचा है तो वह वहां से भाग जाता ,वीडियो में देखा गया है कि तमंचे से फायर एकदम से नहीं हुआ है काफी प्रयास करने के बाद उसने यह दुस्साहस किया है ऐसे में इस हत्या की घटना को टाला जा सकता था किंतु वीडियो बनाने वालों की वजह से भी यह घटना कारीत हुई है!

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि हत्या करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाए तथा एक अभियोग उन व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया जाए जिन्होंने हत्या होने दी उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया ऊपर से ईट पत्थर फेंक कर उस महिला की जान  नहीं बचाई क्योंकि हत्या करने वाला दोषी है तो उसके साथ-साथ यह  लोग भी दोषी दें जिन्होंने वीडियो तो बनाई किंतु महिला की जान बचाने का कोई प्रयास नहीं किया 
दिनांक: 16/04/2020
पत्रांक संख्या: viral/dk/kasganj/2020
दानिश खान सोशल एक्टिविस्ट 
निवासी मॉडल कॉलोनी शान मैरिज हॉल नादर बाग़ रामपुर उत्तर प्रदेश 
मोबाइल न0 9458044777

Share To:

Post A Comment: