नई दिल्ली: उन्नाव रेप पीड़िता के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने कहा दुघर्टना के दौरान जिस ट्रक ने पीड़िता की गाड़ी को टक्कर मारा था वह समाजवादी पार्टी के नेता की है। सांसदों ने कहा कि उस ट्रक का मालिक कोई और नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी का एक नेता है। इस दौरान लोकसभा में उन्नाव रेप पीड़िता के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। 
'सभ्य समाज पर धब्बा'
लोकसभा में कांग्रेस के नेता  अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उन्नाव की घटना के कारण भारत के लोग आज शर्म महसूस कर रहे हैं, यह सभ्य समाज पर धब्बा है। उन्होंने कहा,'उन्नाव की घटना के कारण भारत के लोग आज शर्म महसूस कर रहे हैं, यह सभ्य समाज पर एक धब्बा है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। एक ट्रक ने पीड़ित की कार (रायबरेली में) को टक्कर मार दी और एक गवाह को मार डाला, पीड़ित और उसके वकील की हालत गंभीर है।'

सदन में लगे इंसाफ देने के नारे
लोकसभा में कार्रवाई के दौरान विपक्ष के सासंदों ने लोकसभा में उन्नाव रेप पीड़िता को इंसाफ देने के लिए नारे लगाए। विपक्षी दलों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासन में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और इस मामले में जबाव दें। 
Share To:

Post A Comment: