मसूरी I उत्तराखंड के टिहरी जिले के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत मसूरी चकराता मोटर मार्ग 707 ए में चट्टान दरकने से दो वाहन मलबे की चपेट में आ गए और यातायात अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब छह बजे कांडिखाल में पुल के पास पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर आने मुख्य मार्ग बंद हो गया। वहीं अचानक पहाड़ी दरकने से दो वाहन उसकी चपेट में आ गए। वहीं कई अन्य वाहन बाल-बाल बच गए।
Home
ताज़ा ख़बर
मसूरी चकराता मोटर मार्ग पर दरकी चट्टान, पहाड़ से गिरे विशालकाय पत्थर, दो वाहन आए चपेट में


Post A Comment: