शेरकोट। भाजपा नेता एम,पी,बख़्शी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अयोध्या में रामजन्म भूमि मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करने और उसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर नही करने के सुन्नी वक्फ बोर्ड के निर्णय का स्वागत करते हुए।एक सरहानीय कदम बताया।तथा ऑल इंडिया मुलिम पर्सनल लॉ बोर्ड से पुनः अपील की हैं।कि वह मुस्लिम समाज की भावनाओं को समझते हुए दोनों समाज मे भेद भाव पैदा करने वाला कदम नही उठाए।भाजपा नेता एम,पी,बख़्शी ने आगे कहा हैं।कि अयोध्या फैसले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले ही मुस्लिम उलेमा एवँ हिन्दू संतो ने मिलकर तय किया था कि जो भी फैसला आएगा वो हम देशवासियो को स्वीकार होगा।इसी लिये पूरे देश ने फैसले को स्वीकारा।भाजपा नेता एम,पी,बख़्शी ने कहा कि हैदराबादी ओवैसी ओर कुछ अन्य नेताओं ने लोगों को भड़का कर हिन्दू मुस्लिम एकता में दरार डालने का नाकाम प्रयास किया।लेकिन देश के हिन्दू मुस्लिम ने एकता का सबूत देकर हैदराबादी ओवैसी के ब्यान को नकार दिया।और आपस मे भाई चारे की मिशाल कायम की।भाजपा नेता एम,पी बख़्शी ने कहा कि वक्फ बोर्ड एवँ बाबरी मस्जिद के पक्षकार इक़बाल अंसारी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दायर नही करने एवँ फैसला का सम्मान बरकरार रखने का जो फैसला किया वो तारीफे काबिल एवँ देश मे हिन्दू मुस्लिम एकता रखने के लिये बहुत बड़ा कदम हैं।भाजपा नेता ने सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के इस काबिल निर्णय की सरहाना की।और देशवासियों से आपस मे भाई चारा कायम रखने की अपील की।


Post A Comment: