देहरादून। 30 नवंबर को आसन कंजरवेशन रिजर्व में पक्षी प्रेमियों का संसार देखने को मिलेगा। वन विभाग की ओर से आसन बैराज झील में दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है।
यह पहला मौका है जब वन विभाग इस तरह के बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कर लोगों को पक्षियों के महत्व के बारे में जागरूक करने जा रहा है। इस बर्ड फेस्टिवल में कई पक्षी विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे जो लोगों को पक्षियों के वास स्थान और उनके रहन-सहन के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।


Post A Comment: