मुंबई : महाराष्‍ट्र में पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब तस्‍वीर साफ हो गई है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार होगी, जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे। उद्धव गुरुवार (28 नवंबर, 2019) को सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। इस दौरान विधानसभा के बाहर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले भाई अजित पवार के साथ नजर आईं, जिन्‍होंने शनिवार को ही फडणवीस सरकार में उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में सुप्रिया सुले देवेंद्र फडणवीस से भी मिलीं। फडणवीस और अजित ने मंगलवार को अपने पदों से इस्‍तीफा दे दिया था। महाराष्‍ट्र की सियासत से जुड़े ताजा अपडेट्स यहां जानें:
Maharashtra News LIVE: 
महाराष्‍ट्र विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने विधानसभा का यह विशेष सत्र बुलाया।
Share To:

Post A Comment: