मेष राशिफल/Aries Horoscope Today-  छात्रों की उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती  है। लाल रंग शुभ है।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today- धन व्यय की संभावना रहेगी। व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण  होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today- आज का दिन कोई रुका कार्य पूर्ण रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फिल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें। पीला रंग शुभ है।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today- एजुकेशन और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति तथा धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today- जॉब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today- पॉलिटिक्स फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। सफेद रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में कंबल का दान करें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। जाँब में प्रगति है।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।बीपी के रोगी सावधानी बरतें। नारंगी रंग प्रगतिकारक है।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today- सूर्य इस समय इसी राशि में विद्यमान हैं। आज सफलता भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। अन्न का दान करें।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today- व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। राजनीति फील्ड के लोग किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today- आज अचानक यात्रा की संभावना रहेगी। आईटी, लॉ और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। हरा व नीला आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today- राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। जीवनसाथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। किसी को धन देने के प्रति सावधानी बरतें। पीला तथा लाल रंग शुभ है। गरीबों में कंबल दान करें। 

Share To:

Post A Comment: