किरतपुर: किरतपुर ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार के खिलाफ ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोटिंग की परंतु वोटों की गिनती ना होने से क्षेत्र पंचायत सदस्य आहत दिखे प्राप्त जानकारी के अनुसार डवाकरा हाँल किरतपुर में उपजिलाधिकारी संगीता एवं ब्लॉक स्टाफ उपस्थित रहा उनकी उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार के खिलाफ वोट डाले गए किरतपुर ब्लॉक में 88 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं जिसमें 56 क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे और उनमें से 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें सुनीता पत्नी पीतम सिंह निवासी मुबारकपुर मीरा भनेडा मन बुद्धि होने के कारण अपना वोट नहीं डाल पाई कुछ सदस्यों ने उपजिलाधिकारी से सुनीता का वोट डालने की अपील की परंतु उपजिलाधिकारी ने कहा कि हम किसी को भी मत का प्रयोग करने से नहीं रोक रहे हैं परंतु अपने मत का प्रयोग स्वय को करना होगा किसी दूसरे का वोट कोई और नहीं डाल सकता उपजिलाधिकारी संगीता ने बताया दिनांक 23/1/2020 को हाईकोर्ट से वोट ना खोलने का आदेश आया है इसलिए हाईकोर्ट के अग्रिम आदेशों के बाद ही मतों का गिनती की जा सकती है
Share To:

Post A Comment: