हैमिल्‍टन: भारत और न्‍यूजीलैंड दोनों ही टीमें इस समय अपने स्‍टार खिलाड़‍ियों की चोटों से जूझ रही हैं। मेहमान टीम के ओपनर रोहित शर्मा बाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण शेष दौरे से बाहर हो गए तो वहीं मेजबान टीम के कप्‍तान केन विलियमसन कंधे में चोट के कारण पहले दो वनडे से बाहर रहेंगे। टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन पहले ही टीम का हिस्‍सा नहीं हैं और भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि केएल राहुल मिडिल ऑर्डर की जिम्‍मेदारी संभालेंगे जबकि पृथ्‍वी शॉ को डेब्‍यू का मौका मिलेगा।

रोहित शर्मा की चोट भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ क्‍योंकि वह अच्‍छे फॉर्म में थे। मगर पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में उनके बाएं पैर की पिंडली में चोट लगी और वह शेष दौरे से बाहर हो गए। रोहित के कवर के रूप में भारतीय टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है। अब जब कप्‍तान कोहली साफ कर चुके हैं कि राहुल मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे तो ऐसे में सवाल उठता है कि पृथ्‍वी शॉ के साथ आखिर पहले वनडे में ओपनिंग करेगा कौन?
Share To:

Post A Comment: