देहरादून। मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना और अनशन जारी है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी धरने में शामिल हुए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दल भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट से मिला और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। 

सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगे सुनी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी और महामंत्री सुमति थपलियाल के नेतृत्व में आंदोलनरत कार्यकर्ता भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट से मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

उधर, धरना स्थल पर संगठन के सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तबत तक उनका आदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, पिंकी सिंह, ज्योति, सुनिता भट्ट, अर्चना, मंजु, गीता आदि शामिल थी। 
Share To:

Post A Comment: