देहरादून। देश-दुनिया में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का डर हर किसी के दिल में है। इसको लेकर आपके मन में भी कई सवाल उमड़-घुमड़ रहे होंगे। डॉक्टर लगातार कोरोना से न घबराने की अपील कर रहे हैं। लोगों के इसी डर और सवालों के जवाब देने के लिए अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार (आज) को दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध होंगे।
अगर आपको हल्की खांसी, जुकाम, बुखार है या कोरोना को लेकर मन में कोई सवाल है तो आप सीधे फोन करके जवाब पा सकते हैं।  फोन के अलावा आप अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर लाइव के जरिये भी अपने सवाल पूछ सकते हैं। 

इन नंबरों पर करें फोन
चुनिंदा सवाल और उनके जवाब अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे। कोरोना पर जनता के सवालों के जवाब देने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभागाध्यक्ष सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश सिंह रावत और दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिव कुमार यादव उपलब्ध होंगे। 

इन नंबर पर करें फोन : 0135-2720378, 9897895610
Share To:

Post A Comment: