देहरादून I उत्तराखंड में आज यानी शुक्रवार से लॉकडाउन के दौरान खुलने वाली जरूरी सामान की दुकानों के समय में राहत दी है। आज से दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। दुकानों में लग रही लोगों की भीड़ के कारण प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
लाइव अपडेट:
- मसूरी के रिसोर्ट में काम करने वाली एक युवती की तबियत खराब हुई। देर रात को युवती को उपचार के लिए लंढौर कम्युनिटी अस्पताल लाया गया। युवती में कोरोना के लक्षण दिखे है। युवती मूल रूप से नागालैंड की रहने वाली है। चिकित्सक ने युवती को देहरादून रेफर किया है।
- आज बारिश की वजह से दुकानों के बाहर लोगों की कम भीड़ दिखाई दी। वहीं मोहल्लों में सब्जी की ठेली भी दिखाई दीं।
- प्रदेश भर में 9200 सस्ते गल्ले की दुकानों पर 23 लाख परिवारों को सस्ता राशन के अलावा पैक्ड आटा, खाद्य तेल, नमक, चाय पत्ती, मसाला, साबुन, टूथपेस्ट, माचिस, मोमबत्ती, सैनिटाइजर, मास्क, ओआरएस, सेनेटरी नैपकिन समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं को बेचने की अनुमति दी गई है।
- आदेश में सस्ते गल्ले की दुकानों पर नियंत्रित मूल्य की वस्तुएं गेहूं, चावल, दाल, चीनी, खाद्य तेल, मिट्टी का तेल, साफ्ट कोक पर बेचने की व्यवस्था है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण प्रदेश के सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर लोगों को आवश्यक जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- उत्तराखंड में सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब उपभोक्ताओं को गेहूं, चावल के अलावा अन्य सभी जरूरी सामान भी मिलेगा। सरकार ने राशन दुकानों पर साबुन, टूथपेस्ट, सरसों व रिफाइंड तेल, आयोडीन नमक, चाय पत्ती समेत ओआरएस, सेनेटरी नैपकिन बेचने की छूट दी है। शासन ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।


Post A Comment: