शेरकोट। मुलिम राष्ट्रीय मंच ज़िला संयोजक एम,पी,बक्शी ने केन्द्रीय/राज्य सरकार से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये अपनी जान जोखिम में डाल कर कार्य कर रहे पत्रकारों का भी बीमा कराए जाने की मांग की है।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ज़िला संयोजक एम,पी,बक्शी ने केंद्रीय/राज्य सरकार से मांग की है।जिस प्रकार कोरोना वायरस से बचाव के लिये कार्यरत अन्य जरूरी विभागों के लोगो का पचास लाख का बीमा किया जाने के आदेश दिये हैं।उसी प्रकार ज़मीनी इस्तर पर अपनी जान जोखम में डाल कर काम कर रहे पत्रकारों का भी कम से कम 25 लाख रुपये का बीमा करना चाहिये।एम,पी,बक्शी ने आगे कहा है।कि पत्रकारों को भी वही ज़रूरी सेवा में शामिल किया जाए।इससे निश्चित तौर पर ज़मीनी पत्रकारों का मनोबल बढ़ेगा।एम,पी,बक्शी ने कहा है।कि कोरोना जेसे खतरनाक वायरस को लेकर पत्रकार फील्ड में कार्य कर रहे हैं।और लोगो से जानकारी ले रहे हैं।वो भी अपनी जान जोखम में डाल कर कार्य कर रहे हैं।जिस तरह केंद्रीय वित्तमंत्री ने चिकित्सको व स्वास्थ्य कर्मियों आदि के लिये 50 लाख के बीमे की घोषणा की है।ठीक उसी तरह ज़मीनी पत्रकारों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिये।


Post A Comment: