रूदौली क्षेत्र नारायण मार्किट बिजडी मे दुर्गा षष्ठी के अवसर पर दो समुदायों सामुहिक भंडारा क्षेत्र मे विगत वर्षों से चर्चा का विषय बना।कार्यक्रम की शुरुआत  भाजपा नेता कृष्ण कुमार खुन्नू पान्डेय पत्रकार  अशोक मिश्रा के साथ मतीन सलमानी वसीम ने मा दुर्गा की पूजा से की।भाजपा नेता पान्डेय ने कहा कि राम सिंह मतीन सलमानी के साथ किया जाने वाला भंडारा क्षेत्र मे दो समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बनाने वाला साबित हो रहा है।मुनीम गोस्वामी संजय यादव रंगी लाल अवधेश चौरसिया गिरजा पान्डे द्वारा किया गया प्रयास आपसी एकता की मिशाल है।इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री विनोद गौड , राजेंद्र गोस्वामी, महावीर गोस्वामी ,विनोद यादव, सहित क्षेत्र के दर्जनो भक्त गण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: