हरिद्वार I उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ उन सभी 10 विधायकों की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए, जो वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा में चले गए थे।
आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भाजपा ने करोड़ों का लेनदेन किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हतोत्साहित करने के लिए भाजपा हरीश रावत की जांच करा रही है। केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

रविवार को हरिद्वार में सभा को संबोधित करते हुए वनाधिकार आंदोलन के पूर्व संयोजक किशोर उपाध्याय ने कहा कि नौ नवंबर को उत्तराखंड 19 साल का हो जाएगा, लेकिन इस अंतराल में कुछ नेताओं, अधिकारियों और लोगों की ही तरक्की हुई। लिहाजा वनवासी प्रदेश घोषित कर उत्तराखंड के लोगों को केंद्र की नौकरियों में आरक्षण दिया जाए।
Share To:

Post A Comment: