देहरादून I स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तराखंड 425044 सिटीजन फीडबैक के साथ अव्वल है। वहीं, दूसरी ओर देहरादून नगर निगम 10108 सिटीजन फीडबैक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर रुड़की नगर निगम है।
प्रदेश की बात करें तो 57321 सिटीजन फीडबैक के साथ अव्वल रहा। दिल्ली 11680 फीडबैक के जरिये दूसरे स्थान पर रहा। ओवरऑल भी उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार है। अब तक 425044 फीडबैक के साथ उत्तराखंड पहले स्थान पर है। फिलहाल अब निगाहें केंद्र सरकार की ओर से ओवरऑल जारी होने वाले परिणाम पर रहेगी। जिसके आधार पर प्रदेश के नगर निगमों को रैंक मिलेगी।
टॉप फाइव शहरों की सिटीजन फीडबैक संख्या
रुड़की - 15966
देहरादून - 10108
हरिद्वार - 2572
हल्द्वानी - 2470
मुनिकीरेती - 1808
(आंकड़े शाम पांच बजे तक के हैं।)


Post A Comment: