देहरादून I राजधानी देहरादून के चर्चित बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण में 28 जनवरी को कोर्ट फैसला सुना सकती है। इस मुकदमे में अब तक अभियोजन और बचाव दोनों पक्षों के गवाहों की गवाही हो चुकी है। इसके साथ ही 50 से ज्यादा लिखित और वैज्ञानिक साक्ष्यों के दस्तावेजों को भी अदालत में प्रस्तुत किया गया है।
मामले को उसके घरवालों से भी छुपा कर रखा गया। घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़कर एक बालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने के मामले में डायरेक्टर समेत प्रबंधन के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


Post A Comment: