देहरादून । ट्रेनों की आवाजाही के साथ ही आठ फरवरी से दून रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए बुकिंग सात फरवरी से शुरू हो जाएगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। देहरादून रेलवे स्टेशन पर पांच नंबर प्लेटफार्म बनाने, प्लेटफार्म विस्तार और अन्य विभिन्न चीजें बदले जाने के कार्य की वजह से गत 10 नवंबर को यहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई थी।
यानी की सात फरवरी से पार्सल की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पार्सल अनुभाग से जुड़े कर्मचारियों को देहरादून बुलाने की तैयारी कर ली है। देहरादून के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (रेलवे) एसके अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही के साथ ही पार्सल की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।


Post A Comment: