हरिद्वार । दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता कर अपनी मांगें और आंदोलन के बारे में बताया। बैककर्मी शुक्रवार को हड़ताल के दौरान रानीपुर मोड़ पर पीएनबी के सामने एकत्रित होंगे।
अब केंद्र सरकार की हठधर्मिता पर 31 जनवरी और एक फरवरी को दो दिन बैंकों में हड़ताल रहेगी। इस मौके पर अंकुश झाम्ब, नरेंद्र नेगी, रवि कुमार, प्रशात मल्होत्रा, गजेंद्र बिष्ट, गौरव, मनीषा, प्रकांशा, साधना, सुप्रिया, संजू, राहुल, शोभित, सौरभ, सीएमएस रावत, सतीश भट्ट व राजकुमार आदि शामिल हुए।


Post A Comment: