देहरादून । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में विभिन्न संगठनों ने देहरादून में बुधवार को भारत बंद का एलान किया है। इसी कड़ी में देहरादून में भी बंद रखने का आह्वान किया गया। शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी ने लोगों से विरोधस्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। उधर, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा है।
इसी तरह शहर काजी मौलाना मुहम्मद अहमद कासमी की अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मौलाना कासमी की तरफ से सीएए को काला कानून बताते हुए अपने कारोबार बंद कर दुआ करने की अपील की है।


Post A Comment: