देहरादून । उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बहाने अब कांग्रेस विधायक दल में खींचतान है। कुछ विधायकों ने तय कर लिया है कि नेता प्रतिपक्ष को हटाया जाए। इसके लिए ये विधायक तीन फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे।
सभी विधायक आपस में संपर्क में हैं और तय किया है कि तीन फरवरी को दिल्ली में एक साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बारे में बात की जाएगी। इस मुहिम में इन विधायकों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को शामिल नहीं किया है।
एक विधायक के मुताबिक कुंजवाल वरिष्ठ कांग्रेसी हैं लिहाजा उन्हें किनारे ही रखा है। माना जा रहा है कि इसके पीछे रणनीति यह है कि यह मामला इंदिरा हृदयेश बनाम हरीश रावत न हो जाए। विधायक दल के उपनेता करन माहरा का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से विधायकों से राय नहीं ली जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस के 11 विधायक हैं। अभी तक नेता प्रतिपक्ष के पक्ष में कोई विधायक खुलकर सामने नहीं आया है।


Post A Comment: