कोटद्वार । गढ़वाल वन प्रभाग की पोखरा रेंज के अंतर्गत ग्राम अगंणी में गुलदार (तेंदुए) के हमले में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। वन विभाग ने गांव में वन कर्मियों की टीम लगा दी है। साथ ही पिंजरा भी लगा दिया गया है।

जनकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात की बताई का रही है। ग्राम अंगणी निवासी परवीन सिंह चौहान (57) बीती रात गांव के तोक ग्राम जरखाल से गांव की तरफ वापस आ रहे थे। इस बीच उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। 

घटना का पता रविवार सुबह उस वक्‍त चला, जब गांव के कुछ लड़के जरखल की तरफ घूमने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें चप्पल, टोपी और खून गिरा मिला। कुछ दूर रास्ते के किनारे पर परवीन का शव पड़ा हुए था। सूचना के बाद रिखणीखाल थाना इंचार्ज प्रमोद शाह, राजस्व उपनिरीक्षक धीरज सिंह, पोखरा रेंज के वन दरोगा ध्यान सिंह मौके पर पहुंचे। थाना इंचार्ज प्रमोद शाह ने बताया कि परवीन के गले में गहरे निशान हैं।
Share To:

Post A Comment: