नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को घटा दिया है, जिसे 10 जनवरी 2020 से लागू भी कर दिया गया है. SBI 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर ब्याज दरों में 15 आधार अंक यानी 0.15 फीसदी तक की कटौती की है. एसबीआई द्वारा एफडी दरों में इस कटौती के बाद अब आम लोगों के लिए यह 4.5 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी के करीब है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के ​लिए 5 फीसदी से लेकर 6.60 फीसदी के करीब हो गया है.

SBI में अब 7 दिन से लेकर 45 दिन और 46 दिन से लेकर 179 दिन तक के लिए एफडी पर क्रमश: 4.50 फीसदी और 5.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. 180 दिन से लेकर एक साल की अवधि के लिए यह दर 5.80 फीसदी है. वहीं, 10 साल तक के लिए एसबीआई ने ब्याज दर को 6.25 फीसदी से घटाकर 6.10 फीसदी कर दिया है. आइए जानते हैं कि ICICI बैंक, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक में एफडी पर ब्याज दरें क्या हैं.

ICICI बैंक 
इस बैंक में 7 से 14 दिन के और 15 से 29 दिन की एफडी पर आपको क्रमश: 4 फीसदी और 4.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. 30 से 45 दिन की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर 4.75 फीसदी और 46 से 184 दिन की अवधि पर ब्याज दर 5.25 फीसदी है. 185 से लेकर 289 दिन के लिए यह 5.75 फीसदी और 290 दिन से लेकर 1 साल के लिए यह 6 फीसदी है. अगर आप आईसीआईसीआई बैंक में 1 साल से लेकर 389 दिन के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 390​ दिन से लेकर 2 साल के लिए यह 6.30 फीसदी है. 2 साल से 10 साल के लिए एफडी पर ब्याज दर 6.40 फीसदी है. आईसीआईसीआई बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4.50 फीसदी से लेकर 6.90 फीसदी तक है.

HDFC बैंक
एचडीएफसी बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के लिए एफडी पर 3.5 फीसदी से लेकर 6.30 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस अवधि में ब्याज दर 4 फीसदी से लेकर 6.80 फीसदी तक का है. एचडीएफसी बैंक में 7 से 14 दिन के एफडी पर 3.5 फीसदी, 15 दिन से 29 दिन के लिए 4 फीसदी और 30 दिन से लेकर 45 दिन के लिए 4.9 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. 46 दिन से लेकर छह महीने तक के लिए इस बैंक एफडी दर 5.40 फीसदी है. 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीनों के लिए यह 5.80 फीसदी और 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से 1 दिन कम अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर 6.05 फीसदी है. एचडीएफसी बैंक में 1 साल से लेकर 2 साल के लिए एफडी पर ब्याज दर 6.3 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 6.40 फीसदी और 3 साल से लेकर 10 साल के लिए यह 6.30 फीसदी है.
Share To:

Post A Comment: