1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक अपने कुशल प्रबंधन से आज कई बड़े कार्य सम्पन्न कर लेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे व परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन किसी सरकारी कार्यों में व्यस्तता का है। व्यवसाय में सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज ऑफिस में किसी भी विवाद से दूर रहें। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा का आज का गोचर धार्मिक यात्रा करवा सकता है। धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। सिंह व धनु राशि का सहयोग ले सकते हैं। माता का आशीर्वाद लें।
5सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: आज अपने उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। कर्क व मीन आपकी सहायक राशि है। जॉब में पदोन्नति की तरफ बढ़ेंगे।
6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: चंद्र व बुध गोचर के कारण व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ में सुधार होगा। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मेष व धनु राशि से लाभ सम्भव है। छात्रों को संघर्ष करना होगा। गाय को पालक खिलाएं।
7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज परिवार संग यात्रा संभव है। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि का सहयोग लें। चावल का दान करें।
8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में संघर्ष है। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा। आज आप हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। शनि की इस राशि में उपस्थिति आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। न्यायिक कार्यों में प्रगति होगी। तिल का दान करें।
11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है। तुला व वृष राशि का सहयोग लें।
12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: अभी जो आपने नया बिजनेस प्रारम्भ किया है उसमें सफलता मिलेगी। भावनाओं में बहकर कोई कार्य प्रारंभ ना करें। पीला रंग शुभ है। सिंह व धनु राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। चने की दाल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श करें।
Share To:

Post A Comment: