देहरादून । उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग लगाने के लिए अब जमीन आसानी से मिल सकेगी। उद्योग विभाग और उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) ने छह जिलों में करीब 18 एकड़ भूमि पर 10 मिनी इंडस्ट्रियल एरिया चयनित कर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है।
सरकार ने एमएसएमई नीति में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए उचित दरों पर भूमि उपलब्ध कराने के लिए लैंड बैंक बना कर नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने की व्यवस्था की है। उद्योग विभाग ने उत्तरकाशी के डुंडा व गवाणा, चमोली के भीमतल्ला व कालेश्वर, अल्मोड़ा के द्वाराघाट में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया बनाए हैं।


Post A Comment: