देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने शराब की दुकानों को नीलाम (टेंडर प्रक्रिया) करने की व्यवस्था समाप्त कर अब लाटरी सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया है। दुकान लेने के लिए व्यवसायी आवेदन पर्ची डालेंगे, जिसकी लाटरी निकाली जाएगी। इसी के साथ शराब तस्करी रोकने के लिए रिटेल रेट उत्तर प्रदेश से भी कम कर दिए हैं।
ऐसे में विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए दुकानों की टेंडर प्रक्रिया समाप्त कर दी है। लाटरी सिस्टम से अधिक प्रतिस्पर्धा होगी, जिससे राजस्व बढ़ेगा। इसके साथ दूसरा बदलाव शराब के रिटेल बिक्री रेट कम करने का है। विभाग 15 से 20 प्रतिशत देसी और अंग्रेजी शराब के दाम कर रहा है। यूपी के मुकाबले में यह दाम सात से 10 प्रतिशत तक कम रहेंगे, जिससे तस्करी कम होने के साथ बिक्री बढ़ेगी।


Post A Comment: