स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में सामने आया कि चीन से लौटे 12 लोगों में से दो लोग कोटद्वार, एक थलीसैंण, सात लक्ष्मणझूला क्षेत्र, एक कोट ब्लाक के रहने वाले है, जबकि एक व्यक्ति का पूरा पता नहीं होने से उसे ट्रेस नहीं किया जा सका है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कोटद्वार के रहने वाले लोगों में एक इंदौर और दूसरा पुणे में रहता है। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सात लोगों में से चार का परीक्षण कर लिया गया है, जबकि दो लोग देहरादून व एक ऋषिकेश में रहता है। कोट ब्लाक का रहने वाला व्यक्ति भी वर्तमान में ऋषिकेश में ही रह रहा है, जबकि एक व्यक्ति का पूरा पता नहीं होने के कारण उसे ट्रेस नहीं किया जा सका है।
एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने बताया कि जनपद में चीन से लौटे पांच लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर, पुणे, देहरादून व ऋषिकेश में रह रहे लोगों की पता सहित जानकारी संबंधित राज्य व जिले को भेज दी गई है, जहां संबंधित क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
Post A Comment: