नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना दूसरा बजट (Budget) पेश किया और इसमें उन्होंने कई अहम एलान किए वहीं टैक्स पेयर्स (Tax Payers) को कुछ राहत देने की कोशिश की साथ ही एग्रीकल्चर, रोजगार और इंडस्ट्री को लेकर भी कई घोषणाएं की हैं। बजट को डिकोड करने के लिए वित्त मंत्री से खास बातचीत की, बजट पेश करने के बाद दलाल स्ट्रीट में भारी गिरावट के बारे में पूछे जाने पर, सीतारमण ने कहा कि बाजार आज पूरी तरह फुल फोर्स में नहीं था।
गौरतलब है कि शनिवार को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 1000 अंकों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स 987.96 अंक या 2.43% गिरकर 39,735.53 अंक पर बंद हुआ। इस बीच निफ्टी 300.25 अंक या 2.51% की गिरावट के साथ 11,661.85 पर बंद हुआ। वित्त मंत्री ने कहा कि वह कुछ भी निष्कर्ष निकालने से पहले सोमवार तक इंतजार करेगी, 'बजट पर आज की बाजार की प्रतिक्रिया से बाहर कुछ भी नहीं होगा।' 
बजट के बाद की बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे पर सरकार का खर्च निश्चित रूप से ठीक है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आर्थिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स, डीडीटी को समाप्त करने और पर्सनल इनकम टैक्स पर अच्छा काम किया है।
Share To:

Post A Comment: