हरिद्वार । पर्यावरण के साथ ही आम लोगों और पशुओं के लिए मुसीबत का सबब बने प्लास्टिक के कचरे से अब खूबसूरत और आकर्षक सामान बनाने की तैयारी है। केंद्र का पंचायती राज विभाग सिडकुल में प्लास्टिक री साइक्लिंग प्लांट लगाने जा रहा है।
दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला सरकारी प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट होगा। पंचायती राज विभाग के निदेशक हरिचंद सेमवाल ने बताया कि सभी तरह के प्लास्टिक का अलग अलग चिह्नीकरण करके उसका निस्तारण यहां किया जाएगा।


Post A Comment: