इस नंबर पर किसी भी घटना और समस्या से संबंधित मेसेज, फोटो अथवा पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हाट्सएप पर आए संदेश पर संबंधित जनपद की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। डीजी क्राइम ने बताया कि महिलाएं पीछा करने और छेड़छाड़ करने वाले का फोटो और वीडियो भी सीधे भेज सकेंगी।
फोटो और वीडियो आने की स्थिति में आरोपी की पहचान करने में मदद मिलेगी। दूसरा थाने जाने में परहेज करने वाली पीड़ित महिलाओं को शिकायत करने में आसानी हो जाएगी। बता दें कि महिला संबंधी शिकायतों को लेकर पहले से ही 1090 और डॉयल 112 पर अलग से व्यवस्था की गई है। डायल 112 पर फोन करने वाली महिलाओं को रात में पुलिस वाहन से घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।
Post A Comment: