देहरादून I उड़ीसा की भुवनेश्वर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को देहरादून के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर भुवनेश्वर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई। उत्तराखंड के चमोली जिले की पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिन तक धरना दिया था। पीड़ित ने दून में डीआईजी से मिलकर भी मदद की गुहार लगाई थी।
Home
देहरादून
देहरादून में तैनात रहा सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप


Post A Comment: