चंपावत । कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर चीनी नागरिकों के नेपाल के रास्ते भारत आने पर रोक लगा दी गई है। अब भारत आने वाले चीनी नागरिकों को चीन सरकार के पत्र पर केवल दिल्ली एयरपोर्ट पर आने की सुविधा दी जाएगी, जहां उन्हें सेना और आईटीबीपी की कड़ी सुरक्षा में मेडिकल आबजर्वेशन में 14 दिन रखा जाएगा।
अब नेपाल के सड़क मार्ग से कोई भी चीनी नागरिक भारत में प्रवेश नही कर सकेगा। वे केवल हवाई मार्ग से दिल्ली आ सकेंगे, जहां उन्हें 14 दिन तक आइसोलेशन सेंटर में रहना होगा। बता दें कि उत्तराखंड में केवल बनबसा ही थर्ड कंट्री (भारत नेपाल को छोड़कर) के नागरिकों और पर्यटकों के आवागमन का वैधानिक मार्ग है। राज्य में बनबसा में ही इमिग्रेशन चेकपोस्ट स्थापित है।


Post A Comment: