रुड़की । उत्तराखंड में करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने हिमालयन दून एकेडमी के संचालक को गिरफ्तार किया है। कॉलेज संचालक ने करीब ढाई करोड़ रुपये का घोटाला किया था। एसआईटी ने कॉलेज संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। संचालक की गिरफ्तारी से अन्य कॉलेजों के मालिकों में अफरातफरी मची है। पुलिस ने संचालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
साथ ही कॉलेज संचालकों राजीव भारद्वाज और गौरव रत्न शर्मा पुत्र सुदेश कुमार शर्मा निवासी चावमंडी, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद कॉलेज संचालक भूमिगत चल रहे थे।
एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बुधवार को कॉलेज में छापा मारकर संचालक गौरव रत्न शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरा कॉलेज संचालक राजीव भारद्वाज फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Post A Comment: