देहरादून I गढ़ी कैंट प्रशासन बृहस्पतिवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसके लिए बुधवार को सीईओ तनु जैन ने पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर अभियान में सहयोग मांगा। अतिक्रमण के खिलाफ प्रस्ताव बोर्ड बैठक में भी पारित हुआ था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
साथ ही स्थानीय लोगों का अतिक्रमणकारियों के साथ रोज विवाद भी होता है। रविवार को गढ़ी-डाकरा के स्थानीय लोगों ने भी बैठक कर इस ओर कैंट प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। गढ़ी कैंट सीईओ तनु जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार से बाकायदा पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।


Post A Comment: