देहरादून। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस द्वारा हल्द्वानी में राज्य सरकार के खिलाफ निकाले गए लालटेन जुलूस को हास्य नाटक करार देते हुए कहा कि यदि नजर में ही दोष हो तो सर्चलाइट से भी कुछ दिखाई नहीं देता।

कांग्रेस के लालटेन प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस नेता दिन के उजाले में लालटेन लिए चल रहे थे। इससे साफ है कि कांग्रेस दिमागी खोखलेपन की शिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राज्य के विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है।  

इन तीन वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सतत विकास व भाजपा की सतत सफलताओं से सदमे में है और इस कारण उसके नेता दृष्टिदोष के शिकार हो गए हैं।
Share To:

Post A Comment: