देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने 16 हजार पुलिस कर्मियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक जनवरी 2006 से देने का निर्णय लिया है। कोर्ट के आदेश पर गृह विभाग ने सोमवार को बढ़े वेतनमान का लाभ देने के आदेश दे दिए हैं।
हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सरकार को आदेश दिया कि कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2006 से दिया जाए। इसके बाद जब कर्मचारियों को लाभ नहीं मिला तो कर्मचारियों ने अवमानना का मामला दाखिल किया। इसके बाद सरकार ने सोमवार को कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का लाभ देने का शासनादेश जारी कर दिया।


Post A Comment: