दिनांक 16/3/2020 को बसपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक अदब सिटी नजीबाबाद में विधानसभा अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में व विधानसभा महासचिव श्री खुर्शीद आलम एडवोकेट के सन्चालन मे आयोजित हुई, 
बैठक में बसपा हाईकमान द्वारा बनाई गयी विधानसभा कमैटी के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत हुआ, और बसपा की नीतियों व विचारों व बसपा के शासन को जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया, 
बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी श्री नन्दराम प्रजापति व इंजीनियर श्री मनोहर लाल जी ने कहा बसपा इस देश में समता मूलक समाज की स्थापना करके देश में सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय का नारा देकर देश में आपसी भाईचारा क़ायम करना चाहती हैं, बैठक में बसपा हाईकमान द्वारा नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार एडवोकेट उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र कश्यप व महासचिव खुर्शीद आलम एडवोकेट विधानसभा सभा कोषाध्यक्ष श्री डा. कृष्ण दत्त विधानसभा सभा बी वी एफ संयोजक श्री नरेन्द्र कुमार रवि को बनाया गया है, बैठक में अशोक कुमार, सुरेश रवि, इरशाद अहमद व रौशन लाल आदि उपस्थित थे,...
Share To:

Post A Comment: