देहरादून I उत्तराखंड के कई इलाकों में आज ओले गिर सकते हैं। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है।


Post A Comment: