देहरादून I देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन ट्रेनी आईएफएस अफसरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यह जांच की जा रही है कि तीनों स्पेन में कहां कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। एकेडमी के अधिकारियों ने उन सभी ट्रेनी अफसरों से पूछताछ की है जो प्रशिक्षण लेने स्पेन गए थे।
अब जांच में यह बात सामने आई है कि पहले एक ट्रेनी अफसर वायरस के संक्रमण में आया और उसी की वजह से उसके दो साथी भी संक्रमित हो गए। तीनों अफसर उस दिन में एक ही कमरे में ठहरे हुए थे। ऐसे में तीनों को संक्रमण हो गया। अवस्थी का यह भी कहना है कि चौंकाने वाली यह बात यह है कि सभी ट्रेनी अफसरों ने एक साथ एक ही हवाई जहाज में वापसी की और कई दिनों तक साथ-साथ रहे, इसके बावजूद बाकी को कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ। यह राहत की बात है।


Post A Comment: