शेरकोट। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ज़िला संयोजक एम.पी. बक्शी ने अवाम से गुज़ारिश करते हुए कहा कि इस वक्त देश दुनिया बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रही है।ऐसे वक्त में इंसानियत को बचाने के लिये जो भी उपाए सरकार  के लोग कर रहे हैं।उसमें हम सब को मिलकर सहयोग करना चाहिए।हमे इस वक्त मा, प्रधानमंत्री के अनुरोध पर एकता की मिशाल देते हुए मिलकर चलना चाहिये।कोरोना से रोकथाम की जिम्मेदारी अकेले सरकार की नही है।मुस्लिम समाज को चाहिये कि मस्जिदों में साफ-सफाई का खास ख्याल रखे।हर नमाज़ से पहले मस्जिदों में अच्छी तरह साफ-सफाई कार्य कराए। ज्यादा भीड़ इकठ्ठा न हो।चंद नमाज़ी ही जमात के साथ नमाज़ अदा करे।बाकी एवँ बुज़ुर्ग अपने घरों में ही नमाज़ अदा करे।घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें।बीमारी महसूस होने पर इलाज कराए।और उन्हें घर से बाहर न भेजे।अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगे और कसरत के साथ अस्तग़फ़ार पढ़े।अपने ज़िला प्रशासन का सयोग करे।
Share To:

Post A Comment: