पौड़ी। दिल्ली दंगे में जान गवाने वाले जिले के रोखड़ा गांव निवासी युवक के पीड़ित परिवार को भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद की।  इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर साझा की। इससे पहले पीड़ित परिवार को उत्तराखंड व दिल्ली सरकार भी आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। 

भाजपा नेता कपिल मिश्रा का रोखड़ा गांव आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

 पौड़ी जिले के पैठाणी थाना क्षेत्र स्थित रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। दिलबर सिंह दिल्ली के सहादरा में किसी निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में काम करता था। 

दंगाइयों ने दिलबर पर उस समय अचानक हमला कर दिया, जब वह गोदाम में सो रहा था। इस घटना से उत्तराखंड में शोक की लहर फैल गई थी। साथ ही रोखड़ा गांव के लोगों में घटना के प्रति रोष भी था। ग्रामीण हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रह हैं। 
Share To:

Post A Comment: