देहरादून I कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में देहरादून का बेटा इंग्लैंड में कई दिनों से फंसा हुआ है। फ्लाइट कैंसल होने के कारण देहरादून के सौरभ सैनी की देश वापसी नहीं हो पा रही है। बेटे के अनजान देश मे फंसे होने से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मदद की गुहार लगाई।
इसके बाद सौरभ और उसके दोस्तों ने कॉलेज के हॉस्टल में रुकने का आग्रह किया, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने प्रवेश नही दिया। इससे उनको सुरक्षित स्थान तक नही मिल सका। सौरभ और उसके कई दोस्तों ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया, लेकिन उचित मदद नही मिल सकी। बेटे ने फोन पर बताया कि उन्हें दूतावास में एक कमरे में बंद करके रखा गया है। जय सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को मदद के लिए पत्र भेजा है। साथ ही विदेश मंत्रालय को भी फैक्स किया है। उन्होंने सौरभ और उसके साथियों की जल्द से जल्द घर वापसी की मांग की है।


Post A Comment: