देहरादून । स्पेन समेत कई देशों से प्रशिक्षण लेकर लौटे इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी (आईजीएनएफए) के दो और प्रशिक्षु आईएफएस कोरोना वायरस से संक्रमित होने से एकेडमी से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। नाम न छापने की शर्त पर एकेडमी के एक आला अधिकारी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि संक्रमित तीनों प्रशिक्षु स्पेन के एक होटल में एक ही कमरे में ठहरे हुए थे।
संक्रमित अधिकारियों ने दिखाई जागरूकता
एक आईएफएस अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अब संक्रमित पाए गए दोनों आईएफएस अधिकारियों ने पहले ही संक्रमण की आशंका जताई थी। इसके लिए उन्होंने एकेडमी अधिकारियों से जांच का अनुरोध भी किया था। एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने जागरूकता दिखाते हुए खुद ही जांच कराने की पहल की थी।
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
आईजीएनएफए के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि दो और प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों के कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेज दी गई है। मंत्रालय भी इस पर नजर रखे हुए हैं।


Post A Comment: