कलीम हुसैन । कस्बा साहनपुर में राशन डीलर की दुकान पर भीड़ देखकर भड़क गए साहनपुर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने कहा कि लोक डाउन का उल्लंघन नही करने दिया जाएगा ।।जनता का और राशन डीलर का आरोप है कि राशन वितरण किया जा रहा था तभी चौकी इंचार्ज आगये जनता चौकी इंचार्ज को देख कर    तीतर बितर होगई। और दरोगा जी ने सोचा लोग बिना काम के ही खड़े हैं उन्होंने सख्ती करते हुए एक दो महिलाओं  को डांट लगाई इससे गुस्साए लोगों ने साहनपुर के चेयरमैन मेराज अहमद से शिकायत की चेयरमैन  तभी अपने घर से चौक बाजार राशन की दुकान पर आगये और राशन डीलर व जनता से संवाद कर के मामले को शांत कराया और लाईन लगाकर डिस्टेन्स बनाकर राशन वितरण शुरू कराया दरसल मामला या है कि साहनपुर में कुल आठ राशन डीलर हैं जिसमे से 5 राशन डीलर की दुकान चौक बाजार में ही हैं और एक ही समय मे जब राशन वितरण होता है तो देखने मे प्रथम दृस्टिया यह प्रतीत होता है कि जैसे भीड़ लग रही है इस वितरण प्रणाली में अगर समय सीमा तय होजाती तो भीड़ नही लगती  भीड़ के कुछ कारण यह भी हैं कि सरकार खातों में पैसे डाल रही है ऐसी स्थिति में हर आदमी चाहता है कि में अपना खाता चेक कराऊ और अगर पैसे आगये हों तो पैसे निकाल लूं यही वजह है कि लोग सड़क पर दिखाई दे रहे हैं और राशन वितरण में जो सबसे बड़ी समस्या है वो ये है कि राशन डीलर की दुकान पर जब कोई अपने घर का राशन लेता है तो राशन। महिला के नाम है एक तो महिला घर से बाहर आती है और दूसरा उस राशन को लेजाने के लिए उसका बेटा या उसका पति साथ मे आता है और अब कोई भी व्यक्ति मेहनत नही करना चाहता है घर से साधन यानी मोटर साईकिल या साइकिल लेकर आता है जब एक राशन डीलर के यहां पर 20 राशन लेने वाले होते है तो 40 होजाते है और 40 एक के यहां हैं तो चौक बाजार में 5 राशन की दुकान है  तो एक तरह से 200 लोग 50 मीटर की दूरी इकठ्ठा होंजाते है इस प्रकरण में SDM नजीबाबाद या पूर्ति निरीक्षक को कोई गाईड लाइन जारी करनी चाहिए जिससे व्यवस्था बनाई जा सके और लोक डाउन का पूर्ण रूप से पालन हो सके । 
Share To:

Post A Comment: